बृजमनगंज के स्कूल में मिशन शक्ति की पहल,इशरत शाह को मिली एक दिन की प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी:

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित राम बक्स शांति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल में सोमवार को नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष पहल की गई। इस दौरान कक्षा 8 की मेधावी छात्रा इशरत शाह को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या बनाया गया। उन्हें प्रधानाचार्या पद की जिम्मेदारी और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द यादव ने इशरत शाह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विद्यालय परिवार एवं अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें प्रधानाचार्या के रूप में विद्यालय के कार्यों को सुचारू ढंग से संचालित करने के तरीके भी बताए। श्री यादव ने बताया कि इशरत शाह विद्यालय की होनहार छात्रा हैं। वह ग्राम मटिहनवा के टोला बड़िहारी निवासी कमरुद्दीन की पुत्री हैं। उनका सपना भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना है।

प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी संभालने के बाद इशरत शाह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सफलता के लिए विद्यालय के अनुशासन, ईमानदारी के साथ नियमित परिश्रम, समय के सदुपयोग, स्वच्छता और समय पालन को जरूरी बताया। साथ ही गुरुजनों और माता-पिता की आज्ञा का पालन करने, उनका सम्मान करने तथा पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्तों, महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों की याद दिलाते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना जरूरी है। इससे ही हम अपने देश और समाज की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसके बाद प्रधानाचार्या इशरत शाह ने विद्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं में शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी भी ली। इसके बाद विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने के लिए विभिन्न कक्षाओं में पहुंचीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष चन्द यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इशरत शाह की कार्यक्षमता और काबिलियत की सराहना की।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद मिश्र ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश यादव, संत कुमार राय, शैलेश कुमार, आकाश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य, आकाश कुमार चौरसिया, दुर्गेश कुमार यादव, महबूब आलम, अफजल खान, पूनम चौरसिया, सुनीता जायसवाल, उपप्रधानाचार्या सिंधु गुप्ता, शमीमा खातून एवं ममता मौर्य सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

सभी ने इशरत शाह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि उनकी लगन और मेहनत उन्हें एक दिन सिविल सेवा के लक्ष्य तक अवश्य पहुंचाएगी।

News by: Rk Tripathi (Journalist)

  • Related Posts

    शोहरतगढ़ में विधायक विनय वर्मा के अंदाज की चर्चा, पत्नी संग जमीन पर बैठकर किया भोजन:
    • November 18, 2026

    18 नवंबर 2026: सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा, शोहरतगढ़ में 102 जोड़ों का विवाह संपन्न:
    • November 17, 2026

    सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 102 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *