शोहरतगढ़ में विधायक विनय वर्मा के अंदाज की चर्चा, पत्नी संग जमीन पर बैठकर किया भोजन:

18 नवंबर 2026: सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा अपनी पत्नी के साथ वर-वधू और कार्यक्रम में आए लोगों के बीच जमीन पर बैठकर भोजन करते नजर आए। उनका यह अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सरकार की ओर से वर-वधू पक्ष के साथ आए लोगों के भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के बाद विधायक विनय वर्मा अपनी पत्नी के साथ अचानक उस स्थान पर पहुंच गए, जहां लोगों को भोजन परोसा जा रहा था।

बताया जा रहा है कि विधायक भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के लोगों के बीच जमीन पर बैठकर वही भोजन किया, जो अन्य लोगों के लिए तैयार किया गया था।

विधायक का इस तरह आम लोगों के बीच बैठकर भोजन करना और खाने की गुणवत्ता स्वयं जांचना लोगों के बीच सराहना का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार है, जब किसी विधायक ने अपनी पत्नी के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सहभोज में आम लोगों के बीच जमीन पर बैठकर भोजन किया हो।

News by: Vishnu Jaiswal (Journalist), Shohratgarh

  • Related Posts

    बृजमनगंज के स्कूल में मिशन शक्ति की पहल,इशरत शाह को मिली एक दिन की प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी:
    • November 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित राम बक्स शांति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल में सोमवार को नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष पहल…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा, शोहरतगढ़ में 102 जोड़ों का विवाह संपन्न:
    • November 17, 2026

    सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 102 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *