त्योहारों से पहले आतंक का साया, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में :

दीपावली से पहले संभावित आतंकी हमले की साजिश के इनपुट के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

नेपाल से भारत आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अब सघन जांच और तलाशी के बाद ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है। इसका मकसद त्योहारों के दौरान किसी भी आतंकी गतिविधि को विफल करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

भारत-नेपाल की सबसे संवेदनशील सीमा सोनौली पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यहां सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर है, जबकि डॉग स्क्वायड टीम लगातार संदिग्ध सामानों की जांच कर रही है।

खुली सीमा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के जवान चौबीसों घंटे गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का स्पष्ट संदेश है — दीपावली के पर्व पर देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।



  • Related Posts

    अखिलेश यादव की सपा पर ओवैसी का कटाक्ष, ‘समाजवादी यादव परिवार’ रखने की दी नसीहत:
    • October 26, 2026

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने…

    Continue reading
    UP में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-दफ्तर बंद; बैंक खुले रहेंगे:
    • October 25, 2026

    उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। छुट्टी के दिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *