घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। तीन महीने के भीतर दूसरी बार एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।गैस कंपनियों ने घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि की है।
इस बढ़ोतरी के बाद देश के विभिन्न शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं।नई दरों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 942 रुपये हो गई है।
वहीं, 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 339 रुपये निर्धारित किया गया है।हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत 3,113 रुपये 50 पैसे पर कायम है।




