निरनाम पूर्वी में जल जीवन मिशन में देरी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा ब्लॉक स्थित ग्राम निरनाम पूर्वी में जल जीवन मिशन की योजना अटकी हुई है, यह योजना अप्रैल 2023 में शुरू की गई थी, इसका उद्देश्य गांव के 7 हजार लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना था।

योजना के तहत 269.36 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया जाना था,‌ कार्यदायी संस्था को इस काम को पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी काम आधा अधूरा पड़ा है।

वर्तमान में कई महीनों से निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है,‌ स्थिति यह है कि कोई भी अधिकारी मौके पर जाकर काम की प्रगति की जांच नहीं कर रहा है, निर्धारित समय से 8 महीने अधिक बीत जाने के बावजूद योजना पूरी नहीं हो पाई है, इससे ग्रामीणों की शुद्ध पेयजल पाने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान: सपा सरकार बनी तो राशन में मिलेगा सरसों का तेल:
    • November 9, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि…

    Continue reading
    यूपी की महिलाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान जल्द? बोले- लेकर आ रहे हैं एक अच्छा पैकेज:
    • November 9, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल मैदान में उतरकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *