SIR पर संजय सिंह का बड़ा आरोप, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग:

ECI: आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और जेल भेजने की मांग की है। उनका आरोप है कि SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे और जोड़े गए तथा चुनाव आयुक्तों के बीच इस प्रक्रिया को लेकर कई बार असहमति सामने आई।

संजय सिंह ने दावा किया कि 60 लाख नाम काटे गए, 33 लाख नाम जोड़े गए और 27 लाख नाम पेंडिंग किए गए। उन्होंने कहा कि 1.26 लाख मामलों की सुनवाई में 93% नाम सही पाए गए, इसलिए जिन लोगों के नाम गलत तरीके से काटे गए, उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने SIR को लेकर बिहार, बंगाल, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत पहले हुए चुनावों पर भी सवाल उठाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में पूर्व सेना प्रमुख, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार, मनीष सिसोदिया के परिवार, कपिल सिब्बल समेत कई लोगों के नाम SIR में प्रभावित हुए। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर भी इस मामले में उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

चुनाव आयोग का जवाब:

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि SIR को लेकर दो चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनकी मांगें नहीं मानीं। वहीं, चुनाव आयोग ने इस दावे को खारिज किया है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयुक्तों के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद होना संभव है, लेकिन चर्चा के बाद ही फैसला लिया जाता है।

आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े जिन मुद्दों पर रिपोर्ट में मतभेद का जिक्र है, उन पर भी फैसले आम सहमति से लिए गए और तीनों चुनाव आयुक्तों के हस्ताक्षर हैं। आयोग के मुताबिक बिना बहुमत या आम सहमति के कोई फैसला नहीं किया जा सकता।

  • Related Posts

    ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान- चार हिस्सों में बंटेगा UP, पूर्वांचल का CM मेरा बेटा होगा:
    • September 22, 2026

    उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बहस एक बार फिर तेज हो गई है। देवरिया के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ में सुभासपा…

    Continue reading
    वंदे मातरम के 6 अंतरे गाने की अनिवार्यता को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब:
    • September 22, 2026

    नई दिल्ली: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के छह अंतरे गाना अनिवार्य करने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। यह याचिका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर संजय सिंह का बड़ा आरोप, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग:
    मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पर बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’, बजरंग बहादुर सिंह बोले- कोई पात्र वंचित न रहे:
    ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान- चार हिस्सों में बंटेगा UP, पूर्वांचल का CM मेरा बेटा होगा:
    वंदे मातरम के 6 अंतरे गाने की अनिवार्यता को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब:
    लखनऊ विश्वविद्यालय से PDA Youth Meet Up अभियान का आगाज, शिक्षा-रोजगार पर हुई चर्चा: