नोएडा हत्याकांड: बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाया, दहेज में 35 लाख की मांग थी :

नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्थित सिरसा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।दहेज के लालच में एक पति ने अपनी पत्नी को बेटे के सामने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

पेट्रोल डालकर जला दिया

9 साल पुरानी शादी, 35 लाख की मांग :
* मृतका निक्की की शादी दिसंबर 2016 में विपिन से हुई थी।
* शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया गया था।
* इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपए दहेज की मांग करते रहे।
* निक्की और उसकी बहन कंचन (जिसकी शादी भी इसी घर में हुई थी) के साथ आए दिन मारपीट होती थी।

शादी की प्रोफाइल फोटो

घटना कैसे हुई?
21 अगस्त की रात निक्की के पति विपिन और सास ने पहले उसे बेरहमी से पीटा।

* जब निक्की ने विरोध किया तो पति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
* निक्की की बहन कंचन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी पीटा गया।
* आग में झुलसी निक्की छटपटाते हुए सीढ़ियों से नीचे भागी।
* पड़ोसियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और फोर्टिस अस्पताल ले गए।
* हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन 22 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

बेटे की आंखों देखा सच :

निक्की के छोटे बेटे ने कहा –”पापा ने मम्मी पर कुछ छिड़का, फिर चांटा मारा और लाइटर से आग लगा दी।”

पुलिस की कार्रवाई :
* निक्की की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
* पति विपिन गिरफ्तार, जबकि सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित अब भी फरार हैं।
* ADCP सुधीर कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इंसाफ की मांग पर धरना :

* घटना के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया।
* ग्रामीणों ने कासना थाने के बाहर धरना दिया और पोस्टर लेकर नारे लगाए –
“हमारी बहन को इंसाफ दिलाओ, आज निक्की है…कल किसी और के साथ भी हो सकता है।”
लोगों ने “Justice for Nikki” की आवाज बुलंद की।

इंसाफ़ की मांग, धरना प्रदर्शन

यह घटना सिर्फ दहेज नहीं बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है कि जब तक कानून का डर और सामाजिक जागरूकता मजबूत नहीं होगी, निर्दोष बेटियों की बलि इसी तरह चढ़ती रहेगी।





  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *