सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन और उपजिलाधिकारी रेणु मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।






