मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पर बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’, बजरंग बहादुर सिंह बोले- कोई पात्र वंचित न रहे:

बृजमनगंज, महराजगंज। विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के बृजमनगंज ब्लॉक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सदैव सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा है। इसी भावना से प्रेरित होकर ‘सेवा सेतु अभियान’ चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि पात्र लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार खुद चलकर जनता के द्वार पहुंच रही है, यही सुशासन की पहचान है।

इस दौरान पूर्व विधायक ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गांव-गांव में ऐसे पात्र परिवारों एवं नागरिकों को चिन्हित किया जाए, जो अभी तक सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ऐसे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।

कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से आमजन को मिल रही सुविधाओं और योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा:

मोदी जी के संकल्प से जन-जन का कल्याण, सरकार आपके द्वार सेवा और सुशासन का नया संकल्प है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उदय राज, भाजपा जिला महामंत्री मधु सिंह, ब्लॉक के एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, बाबू शीतलाल गुप्ता, प्रदीप मणि, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading
    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *