महराजगंज में शटडाउन, 25 सितंबर सुबह बिजली कटौती का अलर्ट :

त्योहारी सीजन में निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज विद्युत विभाग ने 25 सितंबर को सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक रख-रखाव का कार्यक्रम रखा है, अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह ने बताया कि इस दौरान 5 प्रमुख उपकेंद्रों पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

प्रभावित उपकेंद्र:
* 33 केवी विद्युत उपकेंद्र: धनेवा-धनेई, बैकुंठपुर, आनंदनगर, चौक, हरपुर
* इनसे जुड़े 33/11 केवी उपकेंद्र भी प्रभावित होंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी की व्यवस्था सहित अपनी सभी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।

यह अनुरक्षण कार्य आगामी त्योहारी सीजन में बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की खराबी से बचाव और गुणवत्ता सुधार के लिए किया जा रहा है, विभाग ने सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि शटडाउन के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं से अनावश्यक बिजली उपयोग से बचने और ऊर्जा की बचत करने का आग्रह भी किया है।

  • Related Posts

    रेलवे का बड़ा फैसला: 1 जनवरी 2027 से 18 ट्रेनों का खत्म होगा सुपरफास्ट दर्जा, बदलेंगे नंबर; यात्रियों को मिलेगी किराये में राहत:
    • November 3, 2026

    रेलवे का बड़ा फैसला: रेलवे ने नए साल से ट्रेनों के संचालन और किराये से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2027 से देश की…

    Continue reading
    यूपी के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! अब Special TET का रास्ता साफ, सरकार ने दी मंजूरी:
    • September 3, 2026

    Special TET: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जो अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET पास नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *