‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य

बृजमनगंज (महराजगंज) | पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ‘वन महोत्सव 2026’ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान का शुभारंभ रविवार को नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील भी की। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर नगर पंचायत ने यह विशेष पहल शुरू की है।

उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और बढ़ते प्रदूषण व तापमान से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल मां की तरह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज को आदर्श नगर पंचायत बनाने की दिशा में हरियाली सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

इसी उद्देश्य से नगर के स्कूलों, पार्कों, सड़क किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 650 पौधे लगाए जाएंगे। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले पौधों में छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों को शामिल किया गया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आमजन को भी इनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी कासिम, दीपक विश्वकर्मा, सागर कन्नौजिया, सभासद अंबेडकर कुमार, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, अनिल मणि, दिलीप कन्नौजिया, सनी रैना, विनय कुमार सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी प्रण लिया।

  • Related Posts

    बृजमनगंज के लिए गर्व का पल, आशीतेष ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हासिल की बड़ी सफलता:
    • August 27, 2026

    बृजमनगंज (महाराजगंज) | महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज के लिए यह बड़ी गर्व की खबर है। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल के भांजे आशीतेष जायसवाल ने स्पेस टेक्नोलॉजी…

    Continue reading
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रक्षाबंधन के रंग में रंगा बृजमनगंज बाजार, जमकर हुई खरीदारी:
    नेपाल में बाढ़ से हाहाकार! 8 जिलों में 359 मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:
    बृजमनगंज के लिए गर्व का पल, आशीतेष ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हासिल की बड़ी सफलता:
    जलप्रलय के बाद नेपाल-तिब्बत में हाहाकार, 1500 लोग अब भी लापता:
    बहू को मायके जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: