UP चुनाव में अब योगी का चलेगा दांव, टिकट से रणनीति तक मिली बड़ी जिम्मेदारी:

लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा ने यूपी में बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम योगी को ‘फ्री हैंड’ दे दिया है। चुनाव में टिकट वितरण से लेकर पूरी चुनावी रणनीति तय करने तक की कमान अब सीधे उनके हाथों में होगी।

चाहे लोकसभा, विधानसभा या राज्यसभा चुनाव हो, अभी तक भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही टिकट को लेकर अंतिम फैसला करता था। हालांकि, सहयोगी दलों अपना दल (एस), RLD, निषाद पार्टी और सुभासपा के साथ सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा।

सूत्रों के मुताबिक, यूपी भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के सीएम योगी से अच्छे संबंध हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के साथ बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए ही उन्हें यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर: भारत भारी मेले का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने किया शुभारंभ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम:
    • November 20, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी : ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थस्थल भारत भारी में एक सप्ताह तक चलने वाले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान…

    Continue reading
    शोहरतगढ़ में विधायक विनय वर्मा के अंदाज की चर्चा, पत्नी संग जमीन पर बैठकर किया भोजन:
    • November 18, 2026

    18 नवंबर 2026: सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *