उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जारी सूची में कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग की ओर से उम्मीदवारों की यह सूची जारी की गई है। पार्टी ने नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है और मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उम्मीदवारों की सूची साझा की। BJP की ओर से घोषित 8 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं—
1.धर्मपाल सिंह
2.राधाकांत ओझा
3.प्रकाश पाल
4.विद्यासागर सोनकर
5.गोपी कृष्णा पाण्डेय
6.प्रियंका सिंह रावत
7.राम प्रताप सिंह चौहान
8.श्रुति गंगवार
अब इन उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।

















































