Big Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इस फेरबदल में पांच जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है, जबकि तीन जिलों के जिलाधिकारियों को जिले से हटाकर शासन में तैनाती दी गई है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची देखें:

1.

2.

3.
इसी क्रम में सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को महराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक महराजगंज के जिलाधिकारी रहे गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और सीतापुर के जिलाधिकारी राजा गणपति आर. के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। इसी वजह से तीनों अधिकारियों को जिलों से हटाकर शासन में तैनाती दी गई है।
वहीं, विशेष सचिव मुख्यमंत्री अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वाराणसी के नगर आयुक्त अनाम नागपाल को गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को पर्यटन विकास से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा एनसीआर के तीन प्रमुख विकास प्राधिकरणों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में भी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (ACEO) के स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
यमुना अथॉरिटी (YEIDA):
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कृष्ण कुमार सिंह और फिरोजाबाद के सीडीओ शत्रोहन वैश्य को यमुना अथॉरिटी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) नियुक्त किया गया है।
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी:
मेरठ की सीडीओ नूपुर गोयल और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण वर्मा को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बनाया गया है। वहीं, सौम्य श्रीवास्तव से ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी (OSD) का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
नोएडा अथॉरिटी:
वंदना त्रिपाठी को नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ पद से हटाकर सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, बरेली की अपर आयुक्त रहीं प्रीति जायसवाल को नोएडा अथॉरिटी का नया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) नियुक्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक ही पद पर तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को बदला गया है।
इस तबादला सूची में 2019 और 2020 बैच के अधिकांश आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इन अधिकारियों को नगर निगमों में अपर आयुक्त, मंडलों में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों में एसीईओ समेत विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
News by: Prafulla Shukla (Journalist)













































