कानपुर देहात-10 साल के बच्चे की पिटाई, विरोध करने पर परिवार को मिली धमकी:

कानपुर: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के धौकलपुर गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धौकलपुर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 10 वर्षीय भतीजा कुलदीप 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे घर के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव की अंशिका, पुत्री प्रेम सिंह, ने कथित रूप से उसे लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई।

शिकायत के अनुसार, जब पीड़ित पक्ष घटना का विरोध करने और शिकायत लेकर अंशिका के घर पहुंचा, तो आरोपी लड़की की मां और पिता प्रेम सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित परिवार को सार्वजनिक रूप से जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    सेंट पॉल्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रस्तुतियों ने मोहा मन:
    • August 18, 2026

    परसा मलिक। सेंट पॉल्स स्कूल, परसा मलिक में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने…

    Continue reading
    रुदौली में सौर ऊर्जा को मिली नई रफ्तार, रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा शुरू:
    • August 17, 2026

    मीरमऊ/रुदौली (अयोध्या)। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मीरमऊ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा का सोमवार को भव्य एवं गरिमामय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट:
    कोल्हुई में युवक की मौत से सनसनी, नहर से बरामद हुआ शव:
    स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान बना सियासी मुद्दा:
    सेंट पॉल्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रस्तुतियों ने मोहा मन: