पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, वृक्षारोपण कर की दीर्घायु की कामना:

फरेंदा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन केक काटकर मनाया, किया गया वृक्षारोपण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भावी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने अपने कैंप कार्यालय/आवास पर केक काटकर मनाया।

इस अवसर पर विधानसभा 315 फरेंदा के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही लोगों को जन्मदिन की बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी वर्ग के हितों के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान रघुनाथ सिंह, विभूति नारायण पाण्डेय, विजय बहादुर चौधरी, अनिल शाही व इम्तियाज सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के निष्ठावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Gen-Z ट्रेंड के अंदाज में अखिलेश का BJP पर तंज, एक कचौड़ी दो समोसा:
    • October 1, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलने के लिए नई पीढ़ी का ट्रेंड अपनाया। जेन-ज़ी के प्रोटेस्ट में…

    Continue reading
    सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आयोजन, सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान:
    • September 30, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मित्र स्वच्छता सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *