2027 चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी पार्टी:

लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतरेगी। रविवार को लखनऊ के ताज होटल में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने इस पर मुहर लगा दी।

बैठक के दौरान नितिन नवीन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से कहा कि कोई भी ऐसी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए, जिससे संगठन या सरकार की छवि पर प्रतिकूल असर पड़े।भाजपा अध्यक्ष ने कहा, सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है।

उन्हीं के आधार पर चुनाव में उतरना है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संगठन के कामकाज में सक्रिय योगदान दें। आगामी विधानसभा चुनाव में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलना चाहिए।

  • Related Posts

    सेंट पॉल्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रस्तुतियों ने मोहा मन:
    • August 18, 2026

    परसा मलिक। सेंट पॉल्स स्कूल, परसा मलिक में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने…

    Continue reading
    रुदौली में सौर ऊर्जा को मिली नई रफ्तार, रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा शुरू:
    • August 17, 2026

    मीरमऊ/रुदौली (अयोध्या)। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मीरमऊ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा का सोमवार को भव्य एवं गरिमामय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट:
    कोल्हुई में युवक की मौत से सनसनी, नहर से बरामद हुआ शव:
    स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान बना सियासी मुद्दा:
    सेंट पॉल्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रस्तुतियों ने मोहा मन: