यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट! 30 शहरों में बारिश, 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी:

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मुरादाबाद समेत 30 शहरों में बारिश हो रही है। वाराणसी में सीढ़ियों से झरने की तरह बारिश का पानी बहता नजर आया। शामली में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार रात पीलीभीत में लगातार बारिश के कारण तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। बाद में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित नदी में छोड़ दिया।

वहीं, सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर के पास बहने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर लोगों से अपील की— पानी तेजी से आ रहा है, यहां से तुरंत निकल जाएं।

सोमवार को प्रदेश के 48 शहरों में बारिश दर्ज की गई। काशी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर छत से बारिश का पानी टपकने लगा, जहां पंखे से झरने की तरह पानी बहता दिखाई दिया। वहीं, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 35.9 मिमी बारिश औरैया में रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य 7.5 मिमी की तुलना में 379 प्रतिशत अधिक है।

  • Related Posts

    UP में राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP ने खोले पत्ते, 8 उम्मीदवारों की सूची जारी:
    • October 5, 2026

    उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख से अधिक छात्रों को दी छात्रवृत्ति की सौगात, खातों में पहुंचे ₹148 करोड़:
    • October 3, 2026

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में अपनी स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े। हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *