BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र, गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र, शंकर लोधी को कानपुर क्षेत्र और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रमेश सिंह को काशी क्षेत्र तथा अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

मोर्चों में भी हुई नियुक्तियांमोर्चा स्तर पर भी पार्टी ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। राजेश चौधरी को युवा मोर्चा और संजय राय को पिछड़ा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा तथा डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन में अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां: गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश मंत्री नरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना (संयोजक), अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ संयोजक और राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

  • Related Posts

    बृजमनगंज पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:
    • September 25, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी जनपद महराजगंज के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का पहली बार बृजमनगंज की धरती पर आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार…

    Continue reading
    2027 के रण की तैयारी! अखिलेश यादव ने रायबरेली से शुरू की PDA रथ यात्रा:
    • September 24, 2026

    उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (24 सितंबर) को रायबरेली से अपनी PDA रथ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:
    चुनाव आयोग पर विपक्ष का प्रहार, CEC के इस्तीफे की मांग से तेज हुआ सियासी घमासान:
    2027 के रण की तैयारी! अखिलेश यादव ने रायबरेली से शुरू की PDA रथ यात्रा:
    व्यापारियों ने किया UPI के खिलाफ ऐलान, 2 अक्टूबर को देशभर में ‘नो UPI डे’:
    बृजमनगंज में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 महिलाएं गिरफ्तार: