रक्षाबंधन के रंग में रंगा बृजमनगंज बाजार, जमकर हुई खरीदारी:

बृजमनगंज, महमहराजगंज | रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर बृजमनगंज बाजार में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिली। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस पर्व की तैयारियों के बीच लोगों ने बाजार पहुंचकर राखियों और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की।

बाजार में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल नजर आई। बहनों ने अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियों का चयन किया, वहीं पर्व की मिठास बढ़ाने के लिए मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली।

रक्षाबंधन को लेकर बाजार में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों और मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी सजाई। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा दुर्गा मंदिर का किया निरीक्षण:
    • October 8, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आगामी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा स्थित प्रसिद्ध दुर्गा…

    Continue reading
    महुलानी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, चेयरमैन राकेश जायसवाल की मौजूदगी में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन:
    • September 4, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | बृजमनगंज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा महुलानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *