पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर ने कहा- एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है:

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यंती ने प्रेस ब्रीफिंग की। इसी दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि भारत सरकार इसे कब बंद करेगी।

पाकिस्तानी पत्रकार के इस सवाल पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जवाब देते हुए कहा,

“एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। कम ऑन।”

यह पूरा घटनाक्रम संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित प्रेस बातचीत के दौरान हुआ। जयशंकर फिलहाल UNGA के हाई-लेवल वीक के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद हैं।भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर सीमा-पार आतंकवाद को लेकर आरोप लगाता रहा है। वहीं, पाकिस्तान भारत के इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

  • Related Posts

    फरेंदा में 2027 का सियासी मुकाबला! वीरेंद्र चौधरी बनाम बजरंग बहादुर सिंह, क्या फिर आमने-सामने होंगे दोनों?
    • October 16, 2026

    महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इस सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी और भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह…

    Continue reading
    CEC ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे निशिकांत दुबे, बोले- उन्हें ‘बाबा ज्ञानेश्वरानंद’ कहना चाहिए:
    • October 16, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष के लगातार आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *