बारिश के बीच फूल-मालाओं से दारा सिंह चौहान का स्वागत, मिश्रौलिया में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह:

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्रामसभा में आज उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कारागार (जेल विभाग) मंत्री दारा सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और मिश्रवलिया के पूर्व प्रधान कन्हैया चौरान के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने दारा सिंह चौहान को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं, बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और मिश्रवलिया के पूर्व प्रधान कन्हैया चौरान ने भी फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

लगातार बारिश के बावजूद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूरे धूमधाम के साथ दारा सिंह चौहान का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, मिश्रौलिया पूर्व प्रधान कन्हैया चौरान, प्रमुख प्रतिनिधि विकास खंड बृजमनगंज हरिश्चंद्र सोनकर, ब्लॉक प्रमुख विकास खंड बृजमनगंज उदय राज यादव, त्रिपुरेश त्रिपाठी, नोहर सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, जेपी गौड़, अनिल पासवान, अंगद पासवान, परशुराम पाल, रामशिला चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान: सपा सरकार बनी तो राशन में मिलेगा सरसों का तेल:
    • November 9, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि…

    Continue reading
    यूपी की महिलाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान जल्द? बोले- लेकर आ रहे हैं एक अच्छा पैकेज:
    • November 9, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल मैदान में उतरकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *