SIR विवाद के बीच CM योगी का विपक्ष पर हमला, चुनाव हारने पर आयोग-EVM को दोष:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। रविवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कहा कि ये दल भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की हर साजिश का हिस्सा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और यूपीए गठबंधन से जुड़े अन्य दलों की हरकतें और बयानबाजी गैरजिम्मेदाराना हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों ने एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया है, जबकि एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। देश में इससे पहले वर्ष 1952, 1957, 1961, 1965-66, 2003 समेत कई बार एसआईआर हो चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि इस बार एसआईआर की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस, सपा, राजद समेत अन्य दलों ने जिस तरह हायतौबा मचाई है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस, राजद समेत अन्य विपक्षी दल चुनाव जीतें तो इसे अपना पुरुषार्थ बताते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार, आर्थिक कदाचार, कुनीति और अराजकतापूर्ण कार्यों के कारण जनता उन्हें खारिज कर दे तो इसके लिए चुनाव आयोग और ईवीएम को दोषी ठहराया जाता है।

उन्होंने कहा कि इन दलों को अपने बचकाने बयानों को लेकर चिंतन और आत्मावलोकन करना चाहिए।

  • Related Posts

    सत्ता में आए तो अयोध्या की बदल देंगे तस्वीर, अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा:
    • November 10, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया…

    Continue reading
    ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- अपने लोगों को संभाल नहीं पा रहे, सत्ता के सपने देखना छोड़िए:
    • November 7, 2026

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *