108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:

कोल्हुई (महराजगंज) | आजादी के अमृत भाव और देशभक्ति के जज्बे को प्रदर्शित करते हुए सोमवार को कोल्हुई कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने कस्बे के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।

108 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र: तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण 108 फीट लंबा राष्ट्रध्वज रहा। इसे लोगों ने अपने हाथों में लेकर पूरे उत्साह के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजारा। इस दौरान पूरा कोल्हुई कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, विवेका पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, मधुर सिंह, बिल्लू सिंह, प्रदीप पाण्डेय, अरुण राय, चंद्रवीर सिंह, दिनेश रौनियर, दिलीप मौर्या, रिंकू तिवारी, भोला यादव, रमेश सिंह, रामकेश प्रजापति, अनिल मिश्रा, श्रीराम जायसवाल, धनंजय चतुर्वेदी, श्रीराम सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर सख्त रुख:
    • September 1, 2026

    SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मुकाबले…

    Continue reading
    PM मोदी की देशवासियों से अपील- पैसा देश में खर्च करें, विदेश में शादी से बचें:
    • September 1, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत की पहली तिमाही में दर्ज जोरदार जीडीपी ग्रोथ पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: