उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (24 सितंबर) को रायबरेली से अपनी PDA रथ यात्रा की शुरुआत की। अखिलेश यादव लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी PDA बस में सवार होकर चुनावी यात्रा पर निकले।

लखनऊ के मोहनलालगंज से लेकर रायबरेली के बछरावां तक सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। बछरावां में अखिलेश यादव के स्वागत का अंदाज खास रहा, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से उन पर फूलों की बारिश की और उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं।
इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने बस से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और इसी के साथ अपनी PDA रथ यात्रा का आगाज किया।





