यूपी में बारिश का कहर! लखनऊ में टूटा 19 साल का रिकॉर्ड, 12वीं तक स्कूल बंद:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज बारिश और हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है, जबकि कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बारिश के चलते लखनऊ में 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 सितंबर के रिकॉर्ड में यह दूसरी बार है, जब दिन का तापमान इतना नीचे गया है। तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा। इससे पहले 2007 में 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर लखनऊ में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, वाराणसी में भी 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का सिलसिला रविवार शाम से थमने का अनुमान है। हालांकि, शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी के चलते प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

  • Related Posts

    पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर ने कहा- एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है:
    • September 26, 2026

    न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यंती ने प्रेस ब्रीफिंग की। इसी दौरान एक पाकिस्तानी…

    Continue reading
    चुनाव आयोग पर विपक्ष का प्रहार, CEC के इस्तीफे की मांग से तेज हुआ सियासी घमासान:
    • September 25, 2026

    चुनाव आयोग में मतभेद और SIR को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। आज पूरे देश में कांग्रेस चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगी। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर ने कहा- एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है:
    यूपी में बारिश का कहर! लखनऊ में टूटा 19 साल का रिकॉर्ड, 12वीं तक स्कूल बंद:
    बृजमनगंज पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:
    चुनाव आयोग पर विपक्ष का प्रहार, CEC के इस्तीफे की मांग से तेज हुआ सियासी घमासान:
    2027 के रण की तैयारी! अखिलेश यादव ने रायबरेली से शुरू की PDA रथ यात्रा: