SIR विवाद के बीच CM योगी का विपक्ष पर हमला, चुनाव हारने पर आयोग-EVM को दोष:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। रविवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कहा कि ये दल भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की हर साजिश का हिस्सा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और यूपीए गठबंधन से जुड़े अन्य दलों की हरकतें और बयानबाजी गैरजिम्मेदाराना हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों ने एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया है, जबकि एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। देश में इससे पहले वर्ष 1952, 1957, 1961, 1965-66, 2003 समेत कई बार एसआईआर हो चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि इस बार एसआईआर की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस, सपा, राजद समेत अन्य दलों ने जिस तरह हायतौबा मचाई है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस, राजद समेत अन्य विपक्षी दल चुनाव जीतें तो इसे अपना पुरुषार्थ बताते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार, आर्थिक कदाचार, कुनीति और अराजकतापूर्ण कार्यों के कारण जनता उन्हें खारिज कर दे तो इसके लिए चुनाव आयोग और ईवीएम को दोषी ठहराया जाता है।

उन्होंने कहा कि इन दलों को अपने बचकाने बयानों को लेकर चिंतन और आत्मावलोकन करना चाहिए।

  • Related Posts

    पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर ने कहा- एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है:
    • September 26, 2026

    न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यंती ने प्रेस ब्रीफिंग की। इसी दौरान एक पाकिस्तानी…

    Continue reading
    यूपी में बारिश का कहर! लखनऊ में टूटा 19 साल का रिकॉर्ड, 12वीं तक स्कूल बंद:
    • September 26, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज बारिश और हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *