उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी 11 विधान परिषद सीटों में से 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने वाराणसी, झांसी, मेरठ, आगरा और गोरखपुर क्षेत्र समेत कुल 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
बीजेपी के 6 उम्मीदवारों की सूची:
वाराणसी स्नातक — केदार नाथ सिंह
मेरठ स्नातक — दिनेश गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक — अशोक कुमार राठौर
वाराणसी शिक्षक — डॉ. प्रमोद मिश्रा
आगरा शिक्षक — इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक — ध्रुव त्रिपाठी
बीजेपी ने आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। विधान परिषद की बाकी बची 5 सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन जारी है। बीजेपी जल्द ही इन सीटों के लिए भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।
















































