अखिलेश के ‘PDA’ पर राजभर का वार, ‘परिवार, दौलतमंद और अपराधी’ का जिक्र:

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी की खबरों के बीच योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सपा के तीनों उम्मीदवारों में से आखिर कितने ‘पीडीए’ वाले होंगे।

ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए राज्यसभा चुनाव में तीसरे प्रत्याशी को उतारने की खबरों पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा- अखिलेश जी, सुना है आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं। ये बताइए, तीनों आपके ‘पीडीए’ वाले होंगे या नहीं? पहला तो प्रोफेसर साहब हैं। ये आपके पीडीए वाले ‘परिवार’ से हो गए। अब ‘डी’ और ‘ए’ से कौन होगा? डी से कोई ‘दौलतमंद’ होगा क्या? ए से कोई ‘अपराधी’?

बताइयेगा, क्योंकि सभी पिछड़े वर्ग के लोग, दलित भाई और मुसलमान भाई जानना चाह रहे हैं कि आपके पीडीए में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को कैसे आप संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत में लगे हैं, आखिर में एक और सलाह है। तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में जलभराव से बेहाल बाल विकास परियोजना कार्यालय, कामकाज पर असर:
    • September 29, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। लगातार हो रही बारिश के चलते बृजमनगंज के रामलीला मैदान स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। कार्यालय…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव में सपा का ‘सरप्राइज’ क्या? अखिलेश के बयान से बढ़ी हलचल:
    • September 29, 2026

    उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *