गोरखपुर में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत युवा सम्मेलन, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर हुई चर्चा:

गोरखपुर, 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के कूड़ाघाट में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, खासकर पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी को लेकर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में एडवोकेट सत्यवान यादव चिरंजीवी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। वे शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं पर हमले, धमकी और उत्पीड़न की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं, छात्रनेता कुलदीप ने कहा कि पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं से युवा हताश और निराश हैं।

इस दौरान अधिवक्ता मनीष यादव, एडवोकेट राहुल क्रांतिकारी और एडवोकेट विनती यादव ने भी अपने विचार रखे। युवाओं को रोजगार और शिक्षा के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे।

अंकुर पाण्डेय सम्मेलन को संबोधित करते हुए:

अंकुर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश का नौजवान आज बेरोजगारी और महंगी शिक्षा की दोहरी मार झेल रहा है। देश में सबसे अधिक पेपर लीक की घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों का मनोबल कमजोर हुआ है। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं और विद्यार्थियों का भविष्य लगातार अनिश्चित होता जा रहा है।

उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के शहर स्थित गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान माननीया राज्यपाल विश्वविद्यालय की हालत देखकर काफी नाराज थीं। उन्होंने अपने भाषण में हॉस्टल और मेस की स्थिति का भी उल्लेख किया था। साथ ही बताया था कि वह दूसरा सैंपल अपने साथ लखनऊ ले जा रही हैं, क्योंकि उन्हें गोरखपुर के अधिकारियों पर भरोसा नहीं था।

सपा सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख:

अंकुर पाण्डेय ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां देने का काम किया गया था। बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान किया गया और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए।उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कन्या विद्या धन योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी गई।

वहीं, ‘हमारी बेटी, उसका कल’ योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिया गया। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए समाजवादी सरकार द्वारा 1090 वीमेन पावर लाइन की शुरुआत को भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कराने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने में सक्षम हुईं।अंकुर पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आदरणीय अखिलेश यादव जी अधिवक्ता सुरक्षा बिल लागू करेंगे।

युवाओं से एकजुट होकर सपा सरकार बनाने का आह्वान:

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने युवाओं को रोजगार, विद्यार्थियों को तकनीक, बेटियों को शिक्षा और महिलाओं को सुरक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी। आज जरूरत है कि प्रदेश का नौजवान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और एकजुट होकर युवाओं, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने वाले आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले।

एडवोकेट सत्यवान चिरंजीवी ने किया आयोजन:

कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट सत्यवान चिरंजीवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवीण निषाद, गोलू चौरसिया, जीतेन्द्र यादव, नीरज यादव, संतोष यादव, मनीष यादव, अभिषेक निषाद, राहुल यादव सत्यम, विकास, प्रवीण निषाद, उज्जवल पटेल, प्रभात यादव, पप्पू निषाद, उदय यादव, विष्णु चौरसिया, विवेक, ग्रिजेश, निखिल, सूरज, आर्य यादव, लवकुश, विनीत, सोनू, जीतेन्द्र, शशिकांत चौधरी, धरम, शिवशंकर गोंड, प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

News by: Rk Tripathi (Journalist)

  • Related Posts

    यूपी की सियासत में नए समीकरण की आहट, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर चर्चा तेज:
    • November 12, 2026

    यूपी चुनाव 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। एक ओर सत्ताधारी NDA है तो दूसरी तरफ विपक्षी INDIA गठबंधन अपनी…

    Continue reading
    सोनिया गांधी की किताब में चौंकाने वाला किस्सा, जब भविष्यवाणी सुनकर छलक पड़े थे आंसू:
    • November 11, 2026

    लंबे समय तक कांग्रेस की कमान संभालने वाली सोनिया गांधी अब 79 वर्ष की हो चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ मंगलवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *