बृजमनगंज के फूलवरिया पूरब में तीन दिन बाद मिला युवक का शव, SDRF ने चलाया था सर्च ऑपरेशन:

बृजमनगंज/महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरा सोनबरसा के टोला फूलवरिया पूरब निवासी ओमप्रकाश गौड़ का शव तीन दिन बाद रविवार, 23 नवंबर को तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को ओमप्रकाश गौड़ नित्यक्रिया के लिए गांव में स्थित तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण उनके तालाब में डूबने की बात सामने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बृजमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद से ही उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

लापता युवक की खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार जुटी हुई थी। तीन दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद रविवार, 23 नवंबर को तालाब में शव ऊपर आने की सूचना मिली। इसके बाद प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया।

तीन दिनों तक अपने परिजन की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को शव मिलने की खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

News by: Rk Tripathi (Journalist)

  • Related Posts

    बिसलेरी के पानी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, लैब टेस्ट में सैंपल मिला असुरक्षित; कंपनी ने दी सफाई:
    • November 23, 2026

    फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की ओर से बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई के बाद कंपनी ने अपना पक्ष रखा…

    Continue reading
    गोमतीनगर विस्तार में बिल्डर उपेंद्र सिंह पर तीन राउंड फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी शेखर कौशल वाराणसी के होटल से गिरफ्तार:
    • November 22, 2026

    लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में चाय के भुगतान को लेकर बलिया निवासी बिल्डर उपेंद्र सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *