ऑनलाइन गेमिंग पर बड़ी कार्रवाई, संसद से पास बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब फैंटेसी गेमिंग ऐप्स पर लगाम :

नई दिल्ली।
ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। संसद के दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा से पास हुए ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन बिल को अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अंतिम मंजूरी भी मिल गई है।

इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद देश में ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग और उससे जुड़े तमाम ऐप्स पर रोक लगाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

केंद्र सरकार का मानना है कि अनियंत्रित ऑनलाइन गेमिंग युवाओं को नशे की तरह अपनी गिरफ्त में ले रहा था और इससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा था। यही कारण है कि लंबे समय से इस पर सख्त कानून बनाने की मांग उठ रही थी।

इस नए कानून के लागू होने के बाद अब फैंटेसी गेमिंग ऐप्स के जरिए होने वाली अवैध कमाई, युवाओं की लत और परिवारों पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर कड़ा अंकुश लगाया जा सकेगा। सरकार का दावा है कि यह कदम “जिम्मेदार डिजिटल इंडिया” की दिशा में एक बड़ी पहल साबित होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला डिजिटल सेक्टर में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    • September 19, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंधों से जुड़े ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून…

    Continue reading
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: