आनंदनगर में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस, रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली नहीं बंद :

महराजगंज के आनंदनगर क्षेत्र में रविवार, 21 सितंबर 2025 को दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, विद्युत विभाग ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र आनंदनगर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, 40 एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर का शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

इस दौरान 33 केवी आनंदनगर ग्रामीण फीडर की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी, विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा कि मेंटेनेंस कार्य सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

अधीक्षण अभियंता वाई. पी. सिंह ने बताया कि उपकरणों का नियमित निरीक्षण ट्रांसफार्मर पर लोड संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और भविष्य में निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करता है।

विभाग ने लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था पहले से करने और शटडाउन के दौरान लाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करने की अपील की, निर्धारित समय पर काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर मुहर तय! सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू, 2-3 दिन में होगा ऐलान:
    • November 23, 2026

    सपा-कांग्रेस गठबंधन: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस और सपा के वरिष्ठ…

    Continue reading
    बृजमनगंज के फूलवरिया पूरब में तीन दिन बाद मिला युवक का शव, SDRF ने चलाया था सर्च ऑपरेशन:
    • November 23, 2026

    बृजमनगंज/महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरा सोनबरसा के टोला फूलवरिया पूरब निवासी ओमप्रकाश गौड़ का शव तीन दिन बाद रविवार, 23 नवंबर को तालाब से बरामद हुआ। शव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *