यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट! 30 शहरों में बारिश, 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी:

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मुरादाबाद समेत 30 शहरों में बारिश हो रही है। वाराणसी में सीढ़ियों से झरने की तरह बारिश का पानी बहता नजर आया। शामली में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार रात पीलीभीत में लगातार बारिश के कारण तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। बाद में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित नदी में छोड़ दिया।

वहीं, सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर के पास बहने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर लोगों से अपील की— पानी तेजी से आ रहा है, यहां से तुरंत निकल जाएं।

सोमवार को प्रदेश के 48 शहरों में बारिश दर्ज की गई। काशी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर छत से बारिश का पानी टपकने लगा, जहां पंखे से झरने की तरह पानी बहता दिखाई दिया। वहीं, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 35.9 मिमी बारिश औरैया में रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य 7.5 मिमी की तुलना में 379 प्रतिशत अधिक है।

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर: भारत भारी मेले का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने किया शुभारंभ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम:
    • November 20, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी : ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थस्थल भारत भारी में एक सप्ताह तक चलने वाले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान…

    Continue reading
    शोहरतगढ़ में विधायक विनय वर्मा के अंदाज की चर्चा, पत्नी संग जमीन पर बैठकर किया भोजन:
    • November 18, 2026

    18 नवंबर 2026: सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *