यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 1 करोड़ तक का एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा:

बड़ी सौगात: यूपी के शिक्षकों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा, सीएम योगी ने किया ऐलान यूपी में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह काशी से शिक्षकों के लिए 1 करोड़ रुपये तक के एक्सीडेंटल बीमा की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस योजना का लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को मिलेगा। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता (एमओयू) किया गया है।

3 पॉइंट, किसे कितना मिलेगा बीमा:

1. स्थायी शिक्षक एवं कर्मचारी:

– 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस।

– 1 करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर।

– 1 करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर।

– 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस।

– कर्मचारी के साथ अनहोनी होने पर बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता मिलेगी।

2. 10 हजार रुपये से अधिक वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारी:

– 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर।

– स्थायी विकलांगता की स्थिति में 30 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 15 लाख रुपये का बीमा।

– कर्मचारी के साथ अनहोनी होने पर बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता मिलेगी।

3. 10 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले कर्मचारी:

2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।

– 12 लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की भी शुरुआत।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 12 लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की योजना भी शुरू की गई है। इस पर प्रदेश सरकार हर साल करीब 450 करोड़ रुपये खर्च करेगी और पूरा भुगतान सरकार करेगी।

सीएम ने कहा, हम आपसे कुछ नहीं लेंगे। गुरु दक्षिणा के रूप में बस यही चाहते हैं कि आप बच्चों पर पूरा ध्यान दें। स्कूल का वातावरण वास्तव में स्कूल जैसा हो, वह स्वच्छ और सुंदर हो तथा वहां देश का भविष्य गढ़ने वाला माहौल तैयार हो।

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading
    UP चुनाव में अब योगी का चलेगा दांव, टिकट से रणनीति तक मिली बड़ी जिम्मेदारी:
    • August 21, 2026

    लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा ने यूपी में बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम योगी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?
    UP चुनाव में अब योगी का चलेगा दांव, टिकट से रणनीति तक मिली बड़ी जिम्मेदारी:
    तलाक, डेढ़ करोड़ की एलिमनी और पारिवारिक विवाद, लखनऊ हत्याकांड की 2 बड़ी वजहें: