सेंट पॉल्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रस्तुतियों ने मोहा मन:

परसा मलिक। सेंट पॉल्स स्कूल, परसा मलिक में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट के साथ देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और माइम की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परसा मलिक थाना के थानाध्यक्ष श्री विवेक सिंह रहे।

समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के मार्चपास्ट से हुआ। अनुशासित कदमताल के जरिए विद्यार्थियों ने एकता, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, देश के गौरवशाली इतिहास तथा स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने जहां उपस्थित लोगों का मन मोहा, वहीं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया।

मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास और अनुशासन जरूरी है। देश की प्रगति और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित में करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रमुख श्री करण मल्होत्रा की अगुवाई में आयोजित समारोह को सफल बनाने में शिक्षकों और कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगौरव एवं देशप्रेम की भावना के साथ हुआ। आधुनिक शिक्षा की दिशा में भी बढ़ते कदमसेंट पॉल्स स्कूल, परसा मलिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दे रहा है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, लगभग पांच दशकों की विरासत वाला संस्थान पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा पद्धति के समन्वय के साथ विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।विद्यालय में मौजूदा प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब और खेल-कूद सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके साथ ही अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास और एआई आधारित लर्निंग के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का कार्य जारी है, जिसे इसी शैक्षणिक सत्र की आगामी तिमाही में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं, आवासीय शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में हॉस्टल सुविधा का विकास कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इसे 1 सितंबर 2026 से संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हॉस्टल के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण जारी है और कुछ पंजीकरण हो चुके हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों, तकनीक आधारित शिक्षण और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

  • Related Posts

    रुदौली में सौर ऊर्जा को मिली नई रफ्तार, रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा शुरू:
    • August 17, 2026

    मीरमऊ/रुदौली (अयोध्या)। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मीरमऊ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा का सोमवार को भव्य एवं गरिमामय…

    Continue reading
    रेपिस्ट कहे जाने से अच्छा था गोली मार देते, भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह:
    • August 14, 2026

    भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों को लेकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, जिस तरीके से मुझे रेपिस्ट कहा गया,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान बना सियासी मुद्दा:
    सेंट पॉल्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रस्तुतियों ने मोहा मन:
    रुदौली में सौर ऊर्जा को मिली नई रफ्तार, रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा शुरू:
    अंबेडकरनगर में IPS की बुजुर्ग मां की हत्या से हड़कंप, लूट के बाद वारदात की आशंका:
    शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? विमल विज्ञापन मामले में FDA का नोटिस: