रुदौली में सौर ऊर्जा को मिली नई रफ्तार, रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा शुरू:

मीरमऊ/रुदौली (अयोध्या)। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मीरमऊ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा का सोमवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह के बीच शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण दुबे की खास मौजूदगी रही। वहीं मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना में शामिल होकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, समाजसेवियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। कामाख्या धाम नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला की विशेष उपस्थिति के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता कप्तान गिरी, वीरेंद्र शर्मा, तेज तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दीपक सिंह, रणबीर सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर तिवारी और युवा नेता समर यादव समेत कई प्रमुख लोग समारोह में पहुंचे।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा: स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- उद्घाटन के अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुद्रा सोलर पावर की यह पहल स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए रुद्रा सोलर पावर की उज्ज्वल सफलता की मंगलकामना की। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों के बीच स्वच्छ और हरित ऊर्जा को अपनाना भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे संस्थानों के विस्तार से लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक होने और आधुनिक ऊर्जा विकल्प अपनाने का अवसर मिलेगा।

लखनऊ के बाद रुदौली में दूसरी शाखारुद्रा सोलर पावर की खास बात यह है कि मीरमऊ में शुरू हुई शाखा इसकी दूसरी ब्रांच है। संस्था की पहली शाखा राजधानी लखनऊ में संचालित है। संस्था की ओर से बताया गया कि पिछले कई वर्षों से रुद्रा सोलर पावर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रही है। संस्था की सेवाएं गोरखपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर, उन्नाव और प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों तक पहुंच रही हैं। लंबे समय से अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के अनुभव के साथ संस्था ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।

रुदौली में दूसरी शाखा की शुरुआत के साथ अब आसपास के लोगों को भी सोलर ऊर्जा से जुड़ी सुविधाएं और तकनीकी मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा।

सब्सिडी और लोन की सुविधा में भी सहयोग: रुद्रा सोलर पावर की ओर से बताया गया कि सोलर सिस्टम लगवाने वाले ग्राहकों को सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ दिलाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकारी एवं निजी वित्तीय संस्थानों के माध्यम से लोन की सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाता है।

संस्था के अनुसार, ग्राहकों को उनकी पात्रता और उपलब्ध योजनाओं के अनुसार न्यूनतम संभव ब्याज दर पर वित्तीय सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाता है। इससे ऐसे ग्राहक भी सोलर सिस्टम लगवाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जो एकमुश्त खर्च करने के बजाय वित्तीय सुविधा के माध्यम से सौर ऊर्जा अपनाना चाहते हैं।

फाउंडर विवेक दुबे ने बताया उद्देश्य: रुद्रा सोलर पावर के फाउंडर विवेक दुबे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ सोलर सिस्टम उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्राहकों को विश्वसनीय सेवा, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, तकनीकी मार्गदर्शन और बेहतर समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आने वाले समय की महत्वपूर्ण जरूरत है और रुदौली क्षेत्र में नई शाखा शुरू करने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सोलर ऊर्जा से जुड़ी सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिले स्नेह और आशीर्वाद से टीम को आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

को-फाउंडर ने जताया आभार: को-फाउंडर आकाश दुबे ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास संस्था की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विधायक, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और भरोसेमंद सोलर समाधान उपलब्ध कराने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है।

कृष्ण कुमार दुबे की मौजूदगी रही खास: समारोह में दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी कृष्ण कुमार दुबे उर्फ बलभद्र दुबे की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। उन्होंने रुद्रा सोलर पावर की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सौर ऊर्जा आज समय की जरूरत है। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संस्था के विस्तार की सराहना करते हुए रुद्रा सोलर पावर की सफलता और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

श्रवण दुबे ने दी शुभकामनाएं: कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण दुबे ने कहा कि रुदौली में रुद्रा सोलर पावर का यह भव्य शुभारंभ क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। विधायक रामचंद्र यादव समेत तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सौर ऊर्जा आज समय की जरूरत है और विवेक दुबे व उनकी पूरी टीम ने अच्छी पहल की है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि रुद्रा सोलर पावर लगातार आगे बढ़े और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिले।

गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की गरिमाकार्यक्रम में कामाख्या धाम नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, कप्तान गिरी, वीरेंद्र शर्मा, तेज तिवारी, दीपक सिंह, रणबीर सिंह, शिव शंकर तिवारी, समर यादव समेत तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा पूजा-अर्चना के साथ प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मीरमऊ में रुदौली-रेघघाट रोड पर ग्रामीण बैंक के सामने शुरू हुई रुद्रा सोलर पावर की यह शाखा अब क्षेत्रवासियों को सौर ऊर्जा से संबंधित जानकारी, समाधान और सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी। राजधानी लखनऊ के बाद रुदौली में दूसरी शाखा के शुभारंभ को संस्था के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फाउंडर विवेक दुबे एवं को-फाउंडर आकाश दुबे को शुभकामनाएं देते हुए रुद्रा सोलर पावर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: