लखनऊ समेत कई शहरों में झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं से मिली राहत:

यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार सुबह लखनऊ, महराजगंज और संभल में बारिश हुई, जिससे हल्की ठंडी हवाओं के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं प्रयागराज, आगरा, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है और बीच-बीच में धूप भी निकल रही है।

इससे पहले शनिवार देर रात लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, जालौन और बहराइच में झमाझम बारिश हुई। तेज ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। फतेहपुर में आंधी के दौरान सड़क पर पेड़ गिरने से उससे टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

आज प्रदेश के 20 शहरों में आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 61 जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है, इसलिए लोगों को अभी एक-दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। तब तक गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना कम है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जून या उसके बाद प्रदेश में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो सकती है। जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान में 8°C से 9°C तक गिरावट आने की संभावना है।

  • Related Posts

    बारिश के बीच फूल-मालाओं से दारा सिंह चौहान का स्वागत, मिश्रौलिया में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह:
    • September 26, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्रामसभा में आज उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कारागार (जेल विभाग) मंत्री दारा सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का…

    Continue reading
    बृजमनगंज पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:
    • September 25, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी जनपद महराजगंज के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का पहली बार बृजमनगंज की धरती पर आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश के बीच फूल-मालाओं से दारा सिंह चौहान का स्वागत, मिश्रौलिया में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह:
    पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर ने कहा- एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है:
    यूपी में बारिश का कहर! लखनऊ में टूटा 19 साल का रिकॉर्ड, 12वीं तक स्कूल बंद:
    बृजमनगंज पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:
    चुनाव आयोग पर विपक्ष का प्रहार, CEC के इस्तीफे की मांग से तेज हुआ सियासी घमासान: