सिद्धार्थनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया का प्रशासनिक कार्यकाल पूर्ण होने के बाद मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही अब जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी डॉ. प्रमोद कुमार के कंधों पर होगी।
प्रभार ग्रहण करने के साथ ही डॉ. प्रमोद कुमार ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं, डॉ. रजत कुमार चौरसिया का प्रशासनिक कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया।

















































