ECI के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, संबित पात्रा बोले- ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे बीजेपी की मदद:

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सांसदों ने आज विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव आयोग के ऑफिस से कुछ मीटर दूर स्थित आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध मार्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी को किसी ज्ञानेश जी की नहीं, बल्कि गणेश जी की मदद मिल रही है। संबित पात्रा ने कहा कि देश की जनता में इतनी समझ, ज्ञान और विवेक है कि वह खुद तय कर सकती है कि किसे वोट देना है। उन्होंने कहा, हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं।

बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं। बुद्धि, ज्ञान, समझ और विवेक के देवता गणेश। देश के लोगों में ज्ञान, समझ और विवेक है और वह जानते हैं परिवारवाद, भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को वोट नहीं देना है। वोट देना है तो उसको देना है जिसने कहा है कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा।

  • Related Posts

    फरेंदा में किसका चलेगा सिक्का? BJP के दिग्गजों से NDA के सहयोगियों तक, टिकट पर मचा घमासान:
    • October 6, 2026

    राजनितिक आलेख: महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट पर इस वक्त सिर्फ चुनाव की तैयारी नहीं चल रही, बल्कि टिकट को लेकर सियासी शतरंज भी तेज हो गई है। कौन मैदान…

    Continue reading
    चुनाव आयोग की शक्तियों पर सुनवाई के बीच फॉर्म 6 का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट:
    • October 5, 2026

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मुख्य मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *