लखनऊ विश्वविद्यालय में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, उठी लोकतंत्र और मताधिकार की आवाज:

लखनऊ, 07 अक्टूबर 2026। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित गेट संख्या-1 पर बुधवार को समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “वोट चोरी नहीं चलेगी, लोकतंत्र की हत्या नहीं चलेगी” जैसे नारों के साथ मतदाता सूची में नामों की कटौती, मतदाता सूची में नामों की एंट्री और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े सवालों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र-नौजवानों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के मत का सम्मान और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से छात्र नेता सर्वेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा महेंद्र यादव, साहिल चौधरी, अक्षय प्रधान, शिवजी यादव, रुस्तम यादव, नीतीश यादव, अखिलेश यादव, बृजभूषण सिद्धांत सिंह, कृष्ण यादव और आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र एवं समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विरोध प्रदर्शन के आयोजक छात्र नेता आर्यन रावत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है। मतदाता सूची एवं चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवान लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज लगातार उठाते रहेंगे।

  • Related Posts

    लखनऊ में बिल्डर उपेंद्र सिंह पर फायरिंग का मामला, नामजद आरोपी शेखर कौशल वाराणसी से गिरफ्तार:
    • November 22, 2026

    लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में चाय के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद बलिया निवासी बिल्डर उपेंद्र प्रताप सिंह पर पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस…

    Continue reading
    श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा? दोस्त ने किए पुराने प्रेम संबंधों को लेकर कई दावे:
    • October 24, 2026

    लखनऊ के शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2010 के बीच प्रेम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *