सिद्धार्थनगर: नदी की बीच धारा में 15-20 फीट गहरी खुदाई के आरोप, लिफ्टर मशीनों से हो रहा बालू खनन?

सिद्धार्थनगर, यूपी। जिले में बालू खनन के नाम पर क्या नदी के प्राकृतिक स्वरूप से खिलवाड़ किया जा रहा है? मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया घाट पर नदी की बीच धारा में लिफ्टर मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर बालू निकाले जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि खनन के दौरान नदी की तलहटी में 15 से 20 फीट तक गहरी खुदाई की जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नदी की बीच धारा में भारी मशीनों से कथित खनन के बावजूद जिम्मेदार विभाग की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही है?

दरअसल, मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया घाट पर कथित तौर पर लिफ्टर मशीनों के माध्यम से नदी की बीच धारा से बालू निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित मानकों को दरकिनार कर नदी की तलहटी में 15 से 20 फीट तक गहरी खुदाई की जा रही है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल खनन नियमों के उल्लंघन का मामला होगा, बल्कि नदी के प्राकृतिक स्वरूप और जलीय पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

एनजीटी के पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों और खनन के निर्धारित मानकों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या घाट का पट्टा मिलते ही ठेकेदारों को मनमानी करने की छूट मिल जाती है? आखिर नदी की बीच धारा में भारी मशीनों से खनन किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कब होगी? यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब की जाएगी?

इस मामले में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि खनन की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजा गया था। अधिकारियों द्वारा बताई गई लोकेशन पर निरीक्षण के दौरान खनन होता हुआ नहीं पाया गया। हालांकि, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों के विपरीत खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कहीं भी नियमों के विरुद्ध खनन न होने पाए।

साथ ही, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल, जिलाधिकारी के निर्देश के बाद गुजरौलिया घाट पर निगरानी और नियमित निरीक्षण की बात कही जा रही है। लेकिन सवाल अब भी बरकरार है कि घाट पर लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता क्या है?

क्या जिम्मेदार विभाग लगातार निगरानी करेगा या निरीक्षण के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा? अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों की कितनी गंभीरता से जांच करता है और नियमों का उल्लंघन सामने आने पर क्या कार्रवाई की जाती है।

News by: Vishnu Jaiswal (Journalist)

  • Related Posts

    सांसद जगदंबिका पाल के समर्थकों पर मारपीट का आरोप, भाजपा नेता की तहरीर पर सांसद समर्थकों पर मुकदमा:
    • November 24, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी। बढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-संयोजक प्रदीप कुमार कमलापुरी…

    Continue reading
    आजम खान की हुंकार- मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है? बोले- साइकिल लड़ेगी, साइकिल जीतेगी:
    • November 24, 2026

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने मंगलवार को रामपुर में चुनाव लड़ने को लेकर बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *