सिद्धार्थनगर: 5 दिसंबर को भारत भारी आएंगे CM योगी! श्रीराम कथा कार्यक्रम को लेकर DIG और SSP ने किया निरीक्षण:

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र स्थित भारत भारी में आगामी 5 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि आगामी 5 दिसंबर को भारत भारी में आयोजित होने वाली ‘सनातन उद्घोष श्रीराम कथा’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी को लेकर अधिकारियों एवं पूर्व विधायक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

News by: Pulkit Agrahari (Journalist)

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर में विकास योजनाओं की समीक्षा, धान खरीद केंद्रों की निगरानी के लिए बनेगी तहसील स्तरीय टास्क फोर्स:
    • November 28, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी। सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल…

    Continue reading
    बृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार:
    • November 27, 2026

    बृजमनगंज/महराजगंज। बृजमनगंज नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरभि मिश्रा का दूसरे जिले में तबादला हो गया है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *