UP में 1 अगस्त से लागू होगी स्मार्ट कार्ड RC, पेपर आरसी का होगा अंत:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से वाहनों के लिए स्मार्ट कार्ड आधारित रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) लागू किया जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक पेपर आरसी की जगह अब क्यूआर कोड युक्त स्मार्ट आरसी जारी की जाएगी।

नई स्मार्ट आरसी में इलेक्ट्रॉनिक चिप और क्यूआर कोड की सुविधा होगी, जिससे वाहन संबंधी जानकारी को अधिक सुरक्षित और डिजिटल तरीके से सत्यापित किया जा सकेगा। परिवहन विभाग ने स्मार्ट आरसी व्यवस्था लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह प्रक्रिया परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शुरू की गई है।

नई व्यवस्था के तहत वाहन स्वामी ऑनलाइन आवेदन कर स्मार्ट आरसी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।विभाग के अनुसार, यूपीएलसी (UPLC) अगले 10 दिनों में बिडिंग प्रक्रिया पूरी करेगा।

वेंडर का चयन होने के बाद स्मार्ट आरसी योजना का ट्रायल शुरू किया जाएगा। परिवहन विभाग ने 25 जुलाई तक सभी तकनीकी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, पूरी प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने की योजना है, ताकि 1 अगस्त से पूरे उत्तर प्रदेश में स्मार्ट कार्ड आधारित आरसी जारी की जा सके।

  • Related Posts

    UPI चार्ज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र-RBI-NPCI को 4 हफ्ते में जवाब देने का आदेश:
    • September 28, 2026

    नई दिल्ली | 2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत Merchant Discount Rate (MDR) लगाने की व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (28…

    Continue reading
    बारिश के बीच फूल-मालाओं से दारा सिंह चौहान का स्वागत, मिश्रौलिया में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह:
    • September 26, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्रामसभा में आज उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कारागार (जेल विभाग) मंत्री दारा सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *