‘कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’ संदेश के साथ बृजमनगंज में निकली विशाल रैली:

बृजमनगंज, महराजगंज | आज दिनांक 1 जुलाई 2026 को सर्व शिक्षा अभियान (Phase-2) का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र बृजमनगंज से गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। इस अवसर पर एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार, विनय कुमार पाठक (ARP), पंकज कुमार गुप्ता एवं लोरिक यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बताया गया कि सर्व शिक्षा अभियान का द्वितीय चरण 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक विद्यालय में संचालित किया जाएगा। रैली के माध्यम से सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की गई कि नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे।

इस जागरूकता रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बृजमनगंज, प्राथमिक विद्यालय रत्तूपुर, प्राथमिक विद्यालय लेहड़ा सेकंड, प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, रामबक्स जूनियर हाई स्कूल एवं ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर नागेंद्र कुमार चौरसिया, कमलेश कुमार सिंह, संजीत पटेल, उदय राज कनौजिया सहित समस्त अनुचरों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आयोजन, सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान:
    • September 30, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मित्र स्वच्छता सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ…

    Continue reading
    UP विधान परिषद चुनाव: BJP ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी:
    • September 29, 2026

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी 11 विधान परिषद सीटों में से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *