IIT मुंबई से जर्मनी तक का सफर, चित्रकूट के अभिषेक ने वैज्ञानिक बन रचा नया इतिहास:

चित्रकूट के होनहार अभिषेक सिंह चौहान ने जर्मनी की प्रतिष्ठित केएलयू यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक (Scientist) के पद पर नियुक्ति हासिल कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। अभिषेक ने इसी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री सर्वोच्च अंकों के साथ प्राप्त की थी। उन्होंने 1 जुलाई को अपने नए पद का कार्यभार भी संभाल लिया।

उनकी इस शानदार उपलब्धि की खबर मिलते ही चित्रकूट इंटर कॉलेज (सीआईसी), कर्वी में खुशी की लहर दौड़ गई, जहां उनके पिता डॉ. रणवीर सिंह चौहान प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।अभिषेक ने वर्ष 2017 में आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने हार मानने के बजाय इंजीनियरिंग और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया।

उन्होंने जीआरई (GRE) परीक्षा उत्तीर्ण की और जर्मनी की प्रतिष्ठित केएलयू यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ साइंस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। दो वर्षों की कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अभिषेक ने मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री सर्वोच्च अंकों के साथ हासिल की।

उनकी बेहतरीन शैक्षणिक उपलब्धियों और शोध क्षमता से प्रभावित होकर विश्वविद्यालय ने उन्हें कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से सीधे वैज्ञानिक (Scientist) के पद पर चयनित किया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चित्रकूट जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय बन गई है।

चित्रकूट इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने अभिषेक की सफलता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उनका कहना है कि अभिषेक ने यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने का जज्बा इंसान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकता है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आयोजन, सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान:
    • September 30, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मित्र स्वच्छता सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ…

    Continue reading
    UP विधान परिषद चुनाव: BJP ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी:
    • September 29, 2026

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी 11 विधान परिषद सीटों में से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *