बारिश ने बदला यूपी का मौसम, तापमान 8 डिग्री गिरा, अगले 5 दिन भारी बरसात के संकेत:

यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके असर से बुधवार रात से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बलिया समेत 25 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर समेत 30 शहरों में बादल छाए हुए हैं। सुबह 5:30 बजे लखनऊ में रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो सुबह 7 बजे तक तेज बारिश में बदल गई।

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते बीच बाजार सड़क धंस गई, जिससे करीब 3 फीट गहरा और 7 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। सोनभद्र में नाले के तेज बहाव में मां-बेटी बह गईं। महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को गोद में लेकर जा रही थी। वहीं, बलिया और फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लिया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला तेज होने की संभावना है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के सक्रिय होने के बाद लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाओं तथा बारिश के आसार बने रहेंगे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आयोजन, सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान:
    • September 30, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मित्र स्वच्छता सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ…

    Continue reading
    UP विधान परिषद चुनाव: BJP ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी:
    • September 29, 2026

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी 11 विधान परिषद सीटों में से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *