‘उम्मीदों की पदयात्रा’ में जुटे हजारों लोग, प्रियांशु राज यादव बोले- 2027 में होगा परिवर्तन:

देवरिया, 1 जुलाई 2026‌ | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर 338 पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बघौच घाट से केडी चौराहा तक “उम्मीदों की पदयात्रा” का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव ने किया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। पदयात्रा को संबोधित करते हुए प्रियांशु राज यादव ने कहा कि आज उम्मीदों की इस पदयात्रा में नवजवानों का जो अपार जनसैलाब दिखाई दे रहा है, वह केवल भीड़ नहीं, बल्कि वर्ष 2027 में होने वाले सत्ता परिवर्तन की स्पष्ट आहट है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आंखों में सपने, दिलों में उम्मीद और प्रदेश के विकास की नई सोच है।

उनका दावा था कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश को पुनः उत्तम प्रदेश बनाने के लिए समाजवादी विचारधारा पर भरोसा जता रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी और आमजन यह संकल्प ले चुका है कि वर्ष 2027 में प्रदेश की बागडोर पुनः अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी, जिसकी शुरुआत पथरदेवा विधानसभा के साथ देवरिया की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत से होगी।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा प्रदेश में सामाजिक न्याय, विकास और सुशासन की स्थापना का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भैरव यादव, राम प्रवेश सिंह, परशुराम यादव, श्यामू यादव, अभिषेक, श्रीनाथ, वरुण, धनंजय, सुजीत, श्रीनाथ एवं विजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आयोजन, सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान:
    • September 30, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मित्र स्वच्छता सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ…

    Continue reading
    UP विधान परिषद चुनाव: BJP ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी:
    • September 29, 2026

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी 11 विधान परिषद सीटों में से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *