तिरंगे के रंग में रंगा नौतनवा, ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब:

नौतनवा, महाराजगंज | स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार को नौतनवा राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम के रंग में सराबोर नजर आया। विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ पूरा नौतनवा देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नौतनवा नगर के छपवा चौकी से हुआ। यहां से यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए अटल चौक पहुंची। अटल चौक पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया।

इसके बाद तिरंगा यात्रा आगे बढ़ते हुए ठूठीबारी तिराहे पर पहुंची, जहां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। महिलाओं, बजुर्गों, युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नौतनवा के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति के इस महाअभियान को और भव्य बना दिया।

तिरंगा यात्रा में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडे, प्रदीप सिंह, अभिषेक मिश्रा, दीपक बाबा, मुन्नू पांडे और बैजनाथ यादव सहित हजारों लोगों की मौजूदगी ने यात्रा को विशाल जनसमर्थन का रूप दे दिया।

यात्रा के समापन अवसर पर शामिल लोगों के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था की गई। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस विशाल तिरंगा यात्रा ने न केवल नौतनवा में देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की, बल्कि विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति लोगों के उत्साह और जनसमर्थन की तस्वीर भी साफ दिखाई।

कड़ी धूप और भीषण गर्मी की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में लोगों का सड़कों पर उतरना और विधायक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना यात्रा के प्रति जनता के उत्साह को दर्शाता रहा।

  • Related Posts

    बारिश के बीच फूल-मालाओं से दारा सिंह चौहान का स्वागत, मिश्रौलिया में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह:
    • September 26, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्रामसभा में आज उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कारागार (जेल विभाग) मंत्री दारा सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का…

    Continue reading
    बृजमनगंज पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:
    • September 25, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी जनपद महराजगंज के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का पहली बार बृजमनगंज की धरती पर आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *