बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाईजोत में कई दिनों से जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर अध्यक्ष स्वयं मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। समस्या के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने तत्काल अपनी जेसीबी मशीन मंगवाई।

इसके बाद सड़क को कटवाकर उसमें सीमेंट का बड़ा पीपा डलवाया गया, जिससे खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए रास्ता बन सका। निकासी शुरू होते ही खेतों में जमा पानी कम होने लगा और ग्रामीणों को राहत मिलने लगी। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल की इस पहल से रघुनाईजोत के सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

“As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases. #ad”

ग्रामीणों ने उनकी तत्परता और समस्या के समाधान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान रामनाथ, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, विनोद तिवारी, सनी रैना सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


















































